Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी में अखंडता कप 2026 (सीजन–8) मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवा पटेल वाहिनी महानगर द्वारा बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, झांसी के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन, एमएलसी रहीं, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कालका प्रसाद मुखिया, राष्ट्रीय सचिव (अपना दल एस) उपस्थित रहे। शुभारंभ शिवशंकर पटेल (पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष), जगरूप सचान (क्षेत्रीय अध्यक्ष, अपना दल एस), रामकिशन एवं डॉ. आर.के. निरंजन द्वारा किया गया। प्रथम मैच जीजा माता एकादश व सरदार एकादश के मध्य खेला गया, जिसमें सरदार एकादश ने 58 रनों से विजय प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच बिहारी पटेल रहे। द्वितीय मैच साहू जी एकादश व शिवाजी एकादश के बीच हुआ, जिसमें शिवाजी एकादश ने 35 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रवेश पटेल रहे। फाइनल मुकाबला शिवाजी एकादश एवं सरदार एकादश के मध्य खेला गया, जिसमें सरदार एकादश ने 28 रनों से जीत हासिल कर अखंडता कप सीजन–8 की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल के मैन ऑफ द मैच सरल पटेल रहे, वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए बिहारी पटेल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कार्यक्रम में रामप्रकाश निरंजन (केंद्रीय अध्यक्ष), श्री अवधेश निरंजन, डॉ. सुरेश निरंजन, विनोद निरंजन, फूलचंद सचान, रमाकांत पटेल, विकास पटेल, विक्रम पटेल, लखन पटेल, गौरव पटेल, गजेंद्र पटेल, दीपक पटेल, पंकज पटेल, ऋषभ पटेल (युवा मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर युवा पटेल वाहिनी महानगर झांसी के अध्यक्ष रामसंजीवन निरंजन एवं महामंत्री निर्मल पटेल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।