Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खिचड़ी वितरण व केक काटकर किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा मैनपुरी की सांसद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता डिंपल यादव का जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महिला सभा की ओर से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही केक काटकर सांसद के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम की संयोजक व महानगर कोषाध्यक्ष जूही साजिद रहीं। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव समाजवादी विचारधारा की सशक्त पहचान हैं और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाजवादी पार्टी की परंपरा है। आयोजन में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अजय सूद, तिलकचंद्र अहिरवार उपस्थित रहे, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, अरविन्द वसिष्ठ, मिर्जा करामात बेग, सीतराम कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अतिरिक्त नवाब भाई, विजय झासिया, दीपाली रायकवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीषा कनौजिया, तस्कीन बानो, महानगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, नीता परिहार, आफरीन, गुड़िया, घनश्याम शाक्य, सुमित परिहार, शकील खान, अमित कुशवाहा, मोहर सिंह राठौर एवं इंद्रा रायकवार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी महिला सभा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सांसद डिंपल यादव का सामाजिक व राजनीतिक योगदान प्रेरणादायी है। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर उनका संघर्ष समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक है। अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की