Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुंडा प्रतापगढ़ (प्रातःकाल एक्सप्रेस) :- हिंदू समाज के आस्था और विश्वास का पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने जहां करोड़ों की संख्या में सनातनी हिन्दू पहुंच रहे हैं वहीं सनातन धर्म के धर्माचार्य जगतगुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को न केवल धक्के दे कर स्नान करने से रोक कर संगम तट से बाहर किया गया बल्कि उनके शिष्यों की चोटी पकड़कर घसीटा गया, इस सुनियोजित तरीके से सरकार के इशारे पर प्रशाशन द्वारा हमला करने की जितनी निंदा की जाए कम है।।उक्त बातें प्रतापगढ़ कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने एक प्रेस नोट जारी करके कही।बिन्नू भईया ने बताया कि सनातन धर्म में शंकराचार्य से बढ़ा कोई धर्माचार्य नहीं होता है, और अब इस सरकार में हमारे पूज्य धर्माचार्य ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस कैसे सुरक्षित होंगे। जबकि मौजूदा भाजपा सरकार अपने को हिंदू समाज की हितैषी बताकर लोगों के बीच नफरत का बीज बो रही है । हजारों वर्षों से प्रयागराज संगम में लग रहे कुंभ मेले में पूरे विश्व से सनातन धर्म के लोगों का जमावड़ा लगता रहा है लेकिन उक्त सरकार मुगलों और अंग्रेज सरकार को भी पीछे छोड़ते हुए हिंदुओं का मान मर्दन कर रही है। जगत गुरु शंकराचार्य जी के अपमान को हिंदू समाज कभी भुला नहीं पाएगा आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे भाजपा।।