डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

JHANSI NEWS: डीएवी पब्लिक स्कूल,पारीछा कॉलोनी में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पारीछा विधायक (बबीना) राजीव सिंह एवं पारीछा पावर प्लांट के सीजीएम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, दर्शक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप वंदना से हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भारत के विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय संस्कृतियों पर आधारित थीं, जिनमें नृत्य एवं संगीत की मनमोहक झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व से अवगत कराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वाई.के. सक्सेना ने डीएवी संस्था के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *