Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: शहर में कला और शिल्प प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। माही एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित एटर्ना एलिगेंस का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत कार्यालय के सामने, कचेहरी चौराहा से सदर रोड,कमला टावर में किया गया। इस प्रतिष्ठान की प्रोप्राइटर सारिका सक्सेना हैं। एटर्ना एलिगेंस में पीतल एवं संगमरमर से बने उच्च गुणवत्ता वाले हस्तनिर्मित सजावटी सामान के साथ-साथ आकर्षक उपहार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रतिष्ठान का उद्घाटन फीता काटकर माहि चित्रांश द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर रक्षा शर्मा, रूपा राय, धर्मेंद्र गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और उपलब्ध उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर प्रोप्राइटर सारिका सक्सेना ने बताया कि एटर्ना एलिगेंस का उद्देश्य ग्राहकों को पारंपरिक कला एवं आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर संगम प्रदान करना है। यहां उपलब्ध उत्पाद घरेलू सजावट, पूजा सामग्री तथा विशेष अवसरों पर उपहार देने के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्ता और विशिष्टता से भरपूर उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। अतिथियों ने एटर्ना एलिगेंस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ हस्तशिल्प कलाकारों को भी प्रोत्साहित करेंगे।