Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: आगामी केंद्रीय बजट को लेकर झांसी शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कंपनी सेक्रेटरीज़ द्वारा बजट पूर्व संगोष्ठी का आयोजन नटराज सरोवर में किया गया। संगोष्ठी में कर सुधार, व्यापार, उद्योग, एमएसएमई तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर सिंह (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) ने कहा कि प्रोफेशनल वर्ग द्वारा दिए गए व्यावहारिक सुझाव नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे संवाद सरकार एवं समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सीए गौरव गुप्ता ने किया। संगोष्ठी में झांसी के अनेक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरीज़ एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सीए गौरव गुप्ता, अमित अग्रवाल, रचित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दुष्यंत चतुर्वेदी, ऋषभ अग्रवाल, जे. पी. गुप्ता, आनंद सक्सेना, संजीव अग्रवाल, शिनाली बंसल, सिद्धार्थ जैन, गगन अग्रवाल, आदर्श गुप्ता, उज्ज्वल मोदी, विशाल अग्रवाल सहित अन्य प्रोफेशनल्स ने अपने विचार साझा किए।
सभी प्रतिभागियों ने संगोष्ठी को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।