Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

48वें स्थापना दिवस पर 65 संस्थाओं को किया गया सम्मानित,स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर वक्ताओं ने रखा विचार
JAUNPUR NEWS: सहकार भारती के 48वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभागार में कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, संगठन अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू, महामंत्री रजनी साहू एवं विभाग संयोजक अनिल पांडे द्वारा सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
महामंत्री रजनी साहू एवं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा सहकार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प सहकार भारती लगातार दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि सहकार भारती का यह प्रयास सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायी है। विशिष्ट अतिथि आरएसएस प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने कहा कि सहकार भारती स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। जौनपुर जनपद की विभिन्न सहकारिता, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की समृद्धि का अर्थ है हर परिवार को सहकारिता के माध्यम से सशक्त बनाना, जिससे देश समृद्ध बन सके। सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। विभाग सह-संयोजक अनिल पांडे ने सहकार भारती के उद्देश्यों, कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को पंडित रूप नारायण त्रिपाठी, भाजपा नेता नीरज सिंह, दीपक सिंह मंटो सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सम्मान समारोह के दौरान जनपद में सहकारिता, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 65 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन महामंत्री रजनी साहू ने समापन मंत्र के साथ किया।
संचालन अर्चना सिंह एवं अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, विधानसभा संयोजक सरदार जसविंदर सिंह, वंशलोचन सिंह, नीरज सिंह, संतोष त्रिपाठी (प्रज्ञा प्रवाह), भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह, पीयूष जायसवाल, रविंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, शरद सिंह, संतोष सिंह (माध्यमिक शिक्षक संघ), विहिप अध्यक्ष विमल सिंह, सेवा भारती अध्यक्ष अनिल गुप्ता, डॉ. सुभाष सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, देवेश श्रीवास्तव, अवनींद्र तिवारी, धर्मेंद्र रघुवंशी, अमित जायसवाल, जय किशन साहू, सुरेंद्र जायसवाल, नीरज शाह, संतोष गुप्ता, रवि अग्रहरि, राजेश सिंह (अरगूपुर), नदीम जावेद, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, राजेंद्र खत्री, नीरज श्रीवास्तव, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष संदीप पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।