रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत रेलवे परिसर को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो अभियुक्तों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज के निरीक्षक अमित कुमार मीणा एवं राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज के निरीक्षक अकलेश सिंह के कुशल निर्देशन में स्टेशन परिसर में गश्त एवं सघन चेकिंग के दौरान की गई । चेकिंग के समय दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में स्टेशन परिसर में घूमते हुए दिखें। जब पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनों को रोककर पूछताछ की तो अभियुक्तों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। पुलिस को शक हुआ कड़ी पूछताछ की पहचान के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम अजय कुमार 22 वर्ष एवं आकाश कुमार 22 वर्ष निवासी गोविंदपुर नया टोला थाना फतुहा,जिला पटना (बिहार) बताया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से स्लेटी काले रंग के एक बैग में रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें प्रत्येक 750 एमएल तथा ₹120/- नकद बरामद किया गया। अभियुक्त आकाश कुमार के कब्जे से नीले रंग के बैग में रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 18 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल) तथा ₹210/- नकद बरामद हुए। दोनों अभियुक्तों से 37 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 60,000/- लगभग बताई जा रही है। पुलिस द्वारा पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि अभियुक्त अवैध रूप से शराब की तस्करी कर उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का प्रयास कर रहे थे। रेलवे पुलिस दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज पर मुकदमा अपराध पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। इस सफल संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक रेलवे सुरक्षा विशेष बल,राजेश कुमार सहायक उप निरीक्षक, अतुल कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस, राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।रेलवे प्रशासन बताया रेलवे पुलिस द्वारा परिसर में अपराध अवैध तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई आगे भी होती रहेगी। ताकि यात्रियों को सुरक्षित,संरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *