Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-1 : अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते एनआईएस क्रिकेट कोच परवेज आलम।
फोटो-2 : आयु पांडेय एवं आयुष त्रिपाठी
आयु का हरफनमौला खेल, आयुष की गेंदबाजी व्यर्थ
PRAYAGRAJ NEWS: आयु पांडेय के हरफनमौला खेल (32 रन एवं चार विकेट) की बदौलत त्रिवेणी क्लब ए ने भवम क्लब को 71 रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। पराजित टीम के आयुष त्रिपाठी की अचूक गेंदबाजी (6-0-35-5) व्यर्थ हो गयी। एएस क्लब हनुमानगंज मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर त्रिवेणी क्लब ए ने 29.3 ओवर में 226 रन (अद्विक 46, दिव्यम 39, अंश 38, आयु पांडेय 32, आयुष त्रिपाठी 5/35, शिवम यादव 2/37, ध्रुव व रूद्र सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में भवम क्लब की टीम 28.3 ओवर में 155 रन (आदित्य राज सक्सेना 47, प्रिंस सरोज 36, शिवम यादव 28, आयु पांडेय 4/21, अर्पित पाल 3/19, मनु यादव, आर्यन व अथर्व एक-एक विकेट) पर सिमट गई। आयु पांडेय को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। एनआईएस क्रिकेट कोच असलम अंसारी विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन सचिव अशफाक अहमद दोनों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर मोहम्मद जावेद, रवि सिंह, जमील (दादा), शाहिद, गोलू, नसीम अंसारी, अबुजर अंसारी, जाहिद शेख, अंकित यादव, शिवांश जायसवाल, अमन और अंशु विश्वकर्मा मौजूद रहे।