अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर पुलिस ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के कुम्भीआइमा निवासी इरफान पुत्र लियाकत पेशे से अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता इरफान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी अजय मिश्र पुत्र विंदेश्वरी द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी को लेकर सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक बीती उन्नीस जनवरी को उसने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को देखा। शिकायतकर्ता ने तहरीर में कहा है कि इससे जनता में आक्रोश उत्पन्न हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजय मिश्रा के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *