संसद के बजट सत्र में पारित हो अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम, डीएम को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन को लेकर गोण्डा में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
GONDA NEWS : ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित कराए जाने की मुहिम को लेकर मंगलवार को यहां कलेक्टेªट एवं दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहीं एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा गोण्डा बार एसोसिएसन के अध्यक्ष रामबुझारथ द्विवेदी के संयुक्त नेतृत्व में अधिनियम की मांग को लेकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी माया निरंजन को सौंपा। अधिवक्ताआंे की आम सभा में बोलते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि इस समय प्रदेश के कई जिलों में अराजकतत्वों द्वारा अधिवक्ताओं पर प्राण घातक हमले किये गये। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार से संसद के जरिए अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर कानून बनाए जाने की मांग पर प्रदेश भर में पहले चरण में एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा निकाली गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अभियान के दूसरे चरण में जिला एवं तहसील मुख्यालयो पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पर मांग के समर्थन में अधिवक्ताओं का हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ है। उन्होने स्पष्ट चेतावनी दी कि केंद्र सरकार यदि संसद के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक नही ले आयी तो उनका एसोसिएसन दिल्ली में संसद का घेराव कर राष्ट्रपति को इस मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि यूपी सरकार अभी तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तक को अमल मे नही ला सकी है। उन्होने कहा कि बुजुर्ग अधिवक्तााओं की पेंशन तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भांति वकीलों के लिए भी पांच लाख कैशलेस हेल्थ बीमा सरकार घोषित करे। आमसभा की अध्यक्षता देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष कौशलेन्द्र वर्मा व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश कुमार पाण्डेय ने किया। आमसभा में गोण्डा बार के पूर्व अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व अधिवक्ता संध्या वर्मा ने भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की नाकामी पर आक्रोश जताया। इस मौके पर अधिवक्ता मुकेश सिंह, दिवाकर तिवारी, राजू गुप्ता, सचीन्द्र त्रिपाठी, अजय दुबे, कृष्ण कुमार मिश्र, श्रीश नारायण श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, शकील अहमद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *