Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: बंटवारे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सीएम समेत अफसरों से की गयी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर जमीन से अवैध कब्जा से हटवाने की मांग उठाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसे आपसी बंटवारे से अपना भूमि का हिस्सा प्राप्त हुआ है। लेकिन उसके हिस्से पर विपक्षी जबरन निर्माण कार्य कर रहे हैं। आरोपियों ने मिट्टी डालकर जानवर बांधना शुरु कर दिया है। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।