Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बेजुबान जानवरों की दशा देखकर मन हो जाएगा व्यथित
MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ क्षेत्र के सेमरा बरहो रजवाहा नहर में करीब एक दर्जन गोवंस मृत अवस्था में पानी में तैरते पाए गए। मृत गोवंस से निकल रही दुर्गन्ध से ग्रामीण और राहगीर व्यथित हैं। यह मामला ग्राम प्रधान की उदासीनता और पशुपालन विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर रहा है। सूचना मिलने के बाद राजगढ़ ब्लॉक के कृषि अधिकारी संतोष कुशवाहा की टीम मौके पर पहुंची और तुलसीपुर गांव के पास सेमरा बरहो और निकरिका गांवों के बीच स्थित नहर से मृत गोवंस को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहर में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू करना संभव नहीं हो पाया। अधिकारी ने बताया कि नहर बंद होने पर ही मृत गोवंस को बाहर निकाला जा सकेगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश है।