Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के पांचवें दिन मिर्जापुर का नन्हा सिपाही अली खान चर्चा का केंद्र बन गया। अली खान, जो पार्टी के मिर्जापुर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नसीम खान के पुत्र हैं, सांसद संजय सिंह के साथ लगातार पदयात्रा कर रहे हैं और सभी पदयात्रियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। अली खान ने सांसद के साथ कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा में भाग लिया, और सांसद संजय सिंह ने उन्हें अपने गोद में लेकर लगभग एक किलोमीटर तक चलकर सभी पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाया। पदयात्रा की शुरुआत मीरजापुर के नारघाट शहीद उद्यान से हुई और यह सारनाथ, वाराणसी तक जारी रही। इस अवसर पर पार्टी के काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, वरिष्ठ प्रदेश प्रभारी उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू, जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी. सिंह, यूथ विंग जिलाध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चड्डा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मीरा देवी पटेल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।