शहाबगंज में पत्रकारों का सम्मेलन, नई जिम्मेदारियों की हुई घोषणा

SONBHADRA NEWS: शहाबगंज विकास खंड, जनपद चंदौली में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, पत्रकारों की एकता को मजबूत करना तथा संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा करना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने विशेष भूमिका निभाई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने की। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार आचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए एकता पर बल दिया। विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और ऐसे संगठन लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण चौबे ने सभी आगंतुक पत्रकारों का स्वागत किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *