Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक मीरजापुर, चुनार एवं लालगंज शाखा के अध्यक्ष पद का चुनाव नामांकन विकास खंड कार्यालयों सिटी, चुनार एवं लालगंज में संपन्न हुआ । जिसमें भाजपा प्रत्याशी मीरजापुर शाखा से प्रमोद कुमार सिंह, चुनार शाखा से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह एवं लालगंज शाखा से एनडीए प्रत्याशी शिवपूजन सिंह पटेल का नामांकन हुआ । तीनों शाखा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया और इसे भाजपा की नीतियों का जीत बताया गया । उपरोक्त चुनाव में क्रमशः शाखाओं के चुनाव प्रभारी जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, हरिशंकर सिंह पटेल एवं दिनेश वर्मा रहे । इसके अलावा जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, सिटी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, महेन्द्र पाल, रविन्द्र मौर्य, राकेश कुमार बिन्द, संजय मौर्य, संजय गुप्ता, भगवती प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, बलवंत सिंह, राम बहाल पाल, , श्रीपति सिंह, रिंकू मौर्या, अनिल कुमार सिंह, सर्वेश पटेल, अखिलेश पटेल, आदर्श बघेल के साथ – साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।