Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी सिद्धार्थनगर महोत्सव के मुख्य मंच पर अपनी कला का जादू बिखेरने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर तेतरी बाजार में मंच प्रस्तुति हेतु ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में जिले के 58 विद्यालयों ने हिस्सा लिया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में गंगा नेशनल, जय किसान, लिटिल फ्लावर और प्राथमिक विद्यालय करौंदा मंदिर सहित कई प्रमुख संस्थानों के बच्चे सम्मिलित हुए। महोत्सव की आयोजन समिति के सदस्यों ने बारीकी से छात्रों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। ऑडिशन लेने वाली टीम में सविता वर्मा, ज्योत्सना सिंह, अर्चना सिंह, सच्चिदानन्द शुक्ला, पूर्णेश्वर मिश्रा, समर बहादुर, अनिल कुमार व उमाशंकर शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने बच्चों के आत्मविश्वास और कला कौशल की सराहना की। इस दौरान सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, ठाकुर वेणी माधव चिल्ड्रन एजुकेशन, बरसाती यादव इन्टर कालेज और मुस्लिम इन्टर कॉलेज महदेइया जैसे विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नितेश पाण्डेय ने किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित होने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सिद्धार्थनगर महोत्सव के भव्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच देना और उन्हें प्रोत्साहित करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। ऑडिशन के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।