Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 जनवरी को विकास भवन के सरस सभागार में किया गया
1-गायन (शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन, लोक गायन, सुगम संगीत एवं काव्य पाठ), 2-वादन (स्वर वाद, ताल वाद्य, जनजाति वाद्य यंत्र ध् लोक वाद्य) एवं ३-नृत्य (शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, लोक नाटय) में कुल 21 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।
PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को विकास भवन स्थित सरस सभागार, प्रयागराज में निर्धारित विधाओं के अन्तर्गत किशोर वर्ग की आयु पंजीकृत प्रतियोगी कलाकारध्कलाकार दलों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न करायी गई. सान्वी बसु को एकल नाट्य में प्रथम, नंदिनी पाठक व शौम्य श्री को क्रमशः द्वितीय और तृतीय घोषित किया गया। विजेताओं को श्री अशोक कुमार गुप्ता, डीसी – एनआरएलएम, प्रयागराज द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित विजेताओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा । उन विजेताओं को लखनऊ में प्रस्तुति हेतु प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा तथा वहाँ सम्मानित भी किया जाएगा ।
जनपद स्तरीय संस्कृति उत्सव प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सुश्री शांति प्रिया, सुश्री अनुभूति दीक्षित, अभयराज यादव व गुलाम सरवर पांडुलिपि अधिकारी उपस्थित थे स उन सभी के द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन गुलाम सरवर प्रभारी संस्कृत विभाग प्रयागराज व संचालन हरिश्चंद्र दुबे द्वारा किया गया स कार्यक्रम में राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक रोशन लाल वरिष्ठ सहायक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को शीघ्रता से करायें पूर्ण निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत कराये पूर्ण-जिलाधिकारी
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की खराब रैकिंग पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जिन विभागों के माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण एवं रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी प्रत्येक सप्ताह पत्रावली के माध्यम से समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किया जाये तथा जिन परियोजनाओं में समय के विस्तार की आवश्यकता है, उनका उचित कारण देेते हुए समयसीमा का विस्तार कराये जाने एवं ऐसी परियोजनाओं जिसमें अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उसके लिए डिमांड भेजे जाने और ऐसी परियोजनाओं जिन्हें पूर्ण नहीं कराया जा सकता है, उन्हें डैशबोर्ड से हटाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं में निम्न श्रेणी का प्रदर्शन होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाते हुए अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये, अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए है. इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।