मण्डल स्तरीय खादी व ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में आज के सांस्कृतिक संध्या में सिंगर राज रसिया के द्वारा भजन की प्रस्तुति

PRAYAGRAJ NEWS: माघ मेला 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में आयोजित मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला 2026 का परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में दिनॉंक-10.01.2026 से 15.02.2026 तक किया जा रहा है। मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2026 के सांस्कृतिक संध्या में राज रसिया व ग्रुप रवि शंकर द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई भजन सुनने के लिए काफी की संख्या में लोग मौजूद थे,। प्रधानमंत्री जी के ओकल फार लोकल के विचार को स्वदेशी अभियान की सफलता का आधार बताया। प्रदर्शनी में खादी संस्थाओं एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों हेतु कुल-210 स्टाल बनवाये गये है, जिसमें ग्रामोद्योगी इकाईयां अपने उत्कृष्ट उत्पादोंध्वस्तुओं की बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु प्रतिभाग करती हैं, जिसमें प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों जैसे झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, एवं उत्तराखण्ड आदि राज्यों की खादी संस्थाओं द्वारा खादी के वस्त्र जैसे-कटिया, रेशम, पोली खादी, सूती व ऊनी वस्त्रों एवं अन्य परिधानों की बिक्री की जायेगी। कार्यक्रम में जवाहर लाल जिला परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मौजूद थे । मंच का संचालन  राकेश मोहन गुप्ता, ज्येष्ठ लेखा परिक्षक इस अवसर पर सुनील कुमार, महेन्द कुशवाहा, आशीष यादव, अनुज द्विवेदी, राम लाल, दिनेश दुबे,आशुतोष कुमार, हिमांशु यादव, सूर्य प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *