संत -महात्मा पहुंच रहे एक-दूसरे के शिविर, लें रहे कुशलक्षेम

PRAYAGRAJ NEWS: माघ मेला में देश के कोने-कोने से शिविर लगाकर कल्पवास करने संत, महात्मा अब एक, दूसरे के शिविर में जाकर कुशलक्षेम पूछ रहे है। इससे भी सनातन की शाखाएं मजबूत हो रही है। मंगलवार को प्रयागराज के धर्मगुरू स्वामी रंजीत मिश्रा महावीर मार्ग पर लगे जगदगुरू स्वामी संतोषाचार्य महराज सतुआ बाबा के शिविर पहुंचे। धर्मगुरू स्वामी रंजीत मिश्रा ने जगदगुरु स्वामी संतोषाचार्य महराज सतुआ बाबा, स्वामी भैरवनाथ महराज सहित अन्य संतों से भेटकर कुशलक्षेम जाना और अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार से धर्मगुरू रंजीत मिश्रा अन्य प्रमुख सतों के शिविर में गये और उनका कुशलक्षेम पूछते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयागराज की परंपरा रही है जो चली आ रही है, सभी लोग उसी का पालन करते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *