पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज की कथा का समापन

PRAYAGRAJ NEWS: पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज की भागवद कथा का समापन बुधवार को ओल्ड जीटी रोड पर लगे चरखी दादरी आश्रम में होगा। स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने कथा में आज भगवान श्रीकृष्ण, रूक्मणि  विवाह हुआ, जहां सभी देवी, देवताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मंगलगीत गये। इस दौरान कथा के मुख्य यजमान पूर्व टीटीई बैजनाथ मिश्रा और धर्मपत्नी सुनीता मिश्रा और बडी संख्या में शिष्यों ने भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मणी का पावपुजाई की। पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि बुधवार को कथा का समापन होगा जिसमे सुदामा चरित, रूक्मणि परिहास, नव योगेश्वर की कथा, भगवान श्रीकृष्ण का स्वधाम गमन, शुकदेव का अंतर्ध्यान होना और राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *