Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतों पर संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी मामलों में निष्पक्ष जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि पीड़ितों को न्याय के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े। पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई से फरियादियों को अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक रखने का अवसर मिला। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनको शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।