Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: नगर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता सुधार एवं सुरक्षित जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), फतेहपुर के निर्देशन में जनपद फतेहपुर एवं कौशाम्बी की नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिकारियों के लिए पेयजल गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपभोक्ताओं को जल आपूर्ति से पूर्व अनिवार्य जल गुणवत्ता परीक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पेयजल गुणवत्ता से जुड़े प्रमुख पैरामीटर, दैनिक, नियमित एवं आवधिक परीक्षण मानक, मानक परीक्षण विधियाँ तथा श्रेष्ठ संचालन पद्धतियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड टेस्ट किट, प्रयोगशाला उपकरण, ऑनलाइन एवं पोर्टेबल उपकरण और रासायनिक अभिकर्मकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यशाला में तकनीकी संवाद का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपकरणों और रसायनों के प्रीमियम आपूर्तिकर्ताओं ने नवीन तकनीकों एवं आधुनिक संसाधनों की जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की। इसमें प्रमुख रूप से केयर न्यूमैटिक ऑटोमेशन प्रा. लि., एमकॉम टेक्नोलॉजी, बी.आर.पी. पॉलीप्लास्ट एलएलपी, टेन्टोमीटर इंडिया प्रा. लि., एक्सिस सॉल्यूशंस प्रा. लि., एच.सी. जैन इंजीनियरिंग प्रा. लि., पीएलसी ऑटोमेशन इंजीनियर, हारम्भ केमिकल्स प्रा. लि., अमिल कंक्रीट उद्योग, एटीसी फतेहपुर और सीके इंटरप्राइजेज प्रयागराज शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन इं. सुरेंद्र कुमार और इं. अवध किशोर, सहायक अभियंता द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पंकज कुमार (ईओ), प्रतिभा सिंह (मंझनपुर), आशीष चक्रवर्ती (बहुआ), अंशुमान सिंह, दिनेश कुमार, रामसिंह, सुभाष चन्द्र सिंह सहित कई नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जूनियर इंजीनियर मेराज अहमद, पी.सी. पटेल, मुकेश कुमार पाल, आर.के. ठाकुर, मलखान और अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए। इस कार्यशाला के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में शुद्ध, सुरक्षित एवं मानकयुक्त पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर असोथर नगर पंचायत के चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर, फतेहपुर एवं कौशाम्बी के विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।