Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा के प्राथमिक विद्यालय अंदावा में शहजादपुर संकुल की संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित एआरपी शबीना बानो ने सभी शिक्षकों को बताया कि कक्षा एक व दो के बच्चों का निपुण आकलन असिसमेंट कराने का रोस्टर डायट ने जारी कर दिया है। जिसे देखते हुए सभी प्रधानाध्यापक बचे हुए शेष दिनों में सभी बच्चों को प्रैक्टिस सेट से लगातार आकलन का अभ्यास कराए जिससे डायट से आने वाले प्रशिक्षुओं के माध्यम से किए जाने वाले निपुण असिसमेंट में शत प्रतिशत बच्चे निपुण हो सके और आपका विद्यालय निपुण श्रेणी की विद्यालय के आ सके। इसके लिए अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें भी वस्तु स्थितियों से अवगत कराएं। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व एआरपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि इसके लिए अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को प्रतिदिन शत प्रतिशत स्कूल आने के लिए प्रेरित करें जिससे आकलन वाले दिन कोई छात्र अनुपस्थित न होने पाएं और शत प्रतिशत बच्चों का निपुण आकलन पूरा किया जा सके। इसके साथ ही कक्षा में शिक्षण विधियों के माध्यम से शिक्षण प्रदान किए जाने पर विचार विमर्श हुआ। शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका के माध्यम से पढ़ाए जाने को प्रेरित किया गया जिसमें शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग आवश्यक रूप से किया जाएं। एआरपी ने जनवरी माह के ईको क्लब की गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानाध्यापक विद्या पांडेय, मनोज द्विवेदी, अरुण मिश्रा, अखिलेश पांडेय, शिवबरन व शिक्षिका अजरा मुस्तफा, प्रतिभा सिंह, माया सिंह, शिक्षक संकुल रिया सेठी, संतोष कुमार, राकेश सिंह , प्रदीप सिंह सहित संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।