Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: मंगलवार को कड़ा क्षेत्र के हकीमपुर में शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जलपुरुष रणविजय निषाद ने शीत-सहायता शिविर के माध्यम से 150 कंबलों का किया वितरण। जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान के प्रणेता जलपुरुष रणविजय निषाद ने इन दिनों कड़ाके की पड़ रही ठंड से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के अनेक गांवों यथा नौढिया, घड़ियालीपुर, अम्बाई बुजुर्ग, इसी का पूरा में शिविर लगाकर गरीब, निराश्रित, विधवाओं, वृद्धजन और असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरण मानवता की मिशाल पेश किया है। श्री निषाद का मानना है कि मानव की सेवा करने से ही सुख, शान्ति, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हर व्यक्ति को अपने कमाए हुए धन के कुछ अंश को गरीबों की मदद के लिए समर्पित करना चाहिए. इसी क्रम में मंगलवार को हकीमपुर मजरा अफजलपुर सातों में लगभग 150 कंबल का वितरण कर मानवता की मिशाल पेश किया है। शीत सहायता शिविर के आयोजक रणविजय निषाद ने आमजन मानस के बीच जल के महत्त्व एवं इनके सरंक्षण को रेखांकित करते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया। उन्होंने यह भी बताया कि जल हम सबके जीवन का आधार है। पूरे विश्व में जितनी भी सभ्यताएं हैं इन सब का विकास जल स्रोतों एवं जलाशयों के समीप ही हुआ है। इसलिए इसका संरक्षण बेहद जरूरी है। जल है तो जीवन है। उन्होंने अंत में स्वच्छता पर विशेष प्रकाश डाला। बताया की आजकल 80% बीमारी गंदगी की वजह से होती है। उन्होंने स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ भी दिलाया। कार्यक्रम में रमा शंकर निषाद, रामचरन निषाद, संतलाल गौतम, महेंद्र सरोज, अमरनाथ सरोज, संजय राज, शैलेन्द्र भारती, अयोध्या साहू, अशोक सरोज आदि लोग अपने अपने विचार व्यक्त किए। क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ओ लोग उपस्थित उपस्थित रहे।