मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के एक वृद्ध  मार्ग हादसे में घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई , मृतक के पुत्र की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग निवासी गोरेलाल पुत्र प्रेमचंद्र ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता प्रेमचंद्र पुत्र स्व रामधनी 62 वर्ष दो जनवरी को सायकिल से अलीपुर जीता स्थित बैंक जा रहे थे , अलीपुर जीता के नजदीक छोटी नहर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात की टक्कर से प्रेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान 13 जनवरी को प्रयागराज के एसआरएन में मौत हो गई , पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के बाद गोरेलाल ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *