ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से युवक घायल, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के टेगाई गांव का एक युवक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से घायल हो गया , घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के टेगाई निवासी कमलेश कुमार पुत्र अम्बर लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भाई वीरेंद्र कुमार ईंट भट्ठा में मजदूरी करता है, एक माह पूर्व उसका भाई ईंट लादने के ट्रैक्टर में बैठ रहा था तभी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद वीरेंद्र को इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है, पीड़ित का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक ने इलाज के खर्च का जिम्मा लेने के बाद भी इलाज नहीं कराया । पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *