पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने महिला के साथ मारपीट कर किया जख्मी, केस

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी गांव की एक महिला के साथ उसके पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए , घायल महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र राम निहोरे ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की दोपहर उसके पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर घर में चढ़कर पत्नी साधना के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए, घर पहुंचे अरविंद ने साधना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस से कार्यवाही की मांग की । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही अंशुल, अंशुल की पत्नी , विकास व ऊषा के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *