Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक नारा शहीदाबाद गांव में दो दिन पहले एक महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में पुलिस गांव के तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली के चक नारा शहीदाबाद निवासी रुबीना बानो पत्नी इसरार अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की शाम वह दरवाजे पर बैठी थी, तभी पड़ोस के तीन लोग उसको गाली गलौच करने लगे, पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने मुन्ना , बबलू व जिबरील के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।