Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: यूनिसेफ एवं गावी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जनपद एवं खंड स्तरीय जनप्रतिनिधियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम विकास खण्ड कड़ा के ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अखिलेश दुबे द्वारा की गई।अभिमुखीकरण बैठक के अंतर्गत ज़ीरो-डोज बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित (वैक्सीन प्रतिरक्षित) करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों एवं सचिवों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में टीकाकरण के महत्व, समय-सारिणी, कवरेज बढ़ाने की रणनीतियों तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई ।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अखिलेश दुबे के साथ ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं संस्था की ओर से आफताब अहमद, सुधीर सिंह, अजय सिंह तथा सुधीर सिंह चंदेल की सहभागिता रही। बैठक के दौरान टीकाकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा सभी प्रतिभागियों से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस दौरान बीपीएम प्रदीप सिंह सहित ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे ।