जनपद में 31 स्टोन क्रेशर द्वारा एंटी-स्मॉग गन ना लगाने पर नोटिस जारी, होगी कार्रवाई 

बायोमेडिकल वेस्ट का प्रापर निस्तारण करने पर होगी नजर, एजेंसी के रूट मैप का होगा सत्यापन
JHANSI NEWS: कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी  मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में पर्यावरण संबंधित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद में पर्यावरण सुधार लाए जाने के उद्देश्य से अस्पतालों एवं विद्यालयों के निकटवर्ती सड़क किनारे साइलेंस जोन घोषित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।  जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी  मृदुल चौधरी ने 31 स्टोन क्रेशर संचालकों द्वारा स्टोन क्रेशर प्रक्रिया से जनित धूल की रोकथाम हेतु एंटी-स्मॉग गन एवं केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित न किए जाने पर नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय जांच समिति गठित करते हुए स्टोन क्रेशर इकाइयों पर जाकर निरीक्षण करने और गाइडलाइन का अक्षरस: अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सरकारी/निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमावली 2016 द्वारा जारी मानकों का पालन कराया जाना सुनिश्चित कराते हुए का नियमतः निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बार कोड वाली पॉलीथिन थैले में ही बायोबेस्ट प्लांट में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 180-190 रजिस्टर्ड लैब सहित 450 नर्सिंग होम हैं तो एजेंसी द्वारा इन सभी से कैसे बायोमेडिकल वेस्ट का उठान होता है। एजेंसी द्वारा जो निर्धारित समय दिया गया है उससे अधिक समय लगता है।उन्होंने रूट मैप का सत्यापन किए जाने के  साथ ही यदि प्रॉपर निस्तारण नहीं किया जाता तो कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में
जिलाधिकारी ने प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने नगरपालिका परिषद मऊरानीपुर, समथर, चिरगाॅव, गुरसुराय,बरुआसागर सहित नगर पंचायत मोंठ, एरच, बड़ागांव, गरौठा, टोड़ीफतेहपुर, रानीपुर एवं कटेरा में किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी नीरज कुमार आर्या ने संचालन करते हुए प्रत्येक बिंदु पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  जुनैद अहमद,डिप्टी सीएमओ डॉ अंशुमान तिवारी,क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  इमरान अली, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, आधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण रमाकांत दीक्षित सहित कृषि विभाग, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *