अक्षय जनसेवा समिति ने  कम्बल वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

JHANSI NEWS: खंडेराव हनुमान जी के मंदिर परिसर में अक्षय जनसेवा समिति द्वारा मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का सफल आयोजन डी. एम. सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ। उनके कुशल नेतृत्व एवं व्यवस्थाओं के चलते कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अक्षय जनसेवा समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है और भविष्य में भी समिति इसी प्रकार समाजसेवी कार्य करती रहेगी। कम्बल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए। समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। अंत में समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान पप्पू शर्मा, सुनील सिंह, सरोज, अनिल वेश, संध्या पाठक, मोहन सिंह डंगोर, पूनम अवस्थी, नीलू कौशल, रिंकी कुशवाहा, इंजी मयंक श्रीवास्तव, संजीव गोस्वामी , हेमंत कुशवाहा व क्षेत्र की कई महिलाएँ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार मनोज पाठक ने व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *