Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: स्वर्गीय श्री घासीराम यादव की स्मृति में आयोजित 21 दिवसीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय पहारिया ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर अनिल प्रताप सिंह यादव ने बताया कि यह टूर्नामेंट उनके पिता की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। ग्राम भिटौरा में इस तरह का भव्य खेल आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट में झाँसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के कई गाँवों की टीमें भाग ले रही हैं। डॉ. विजय पहारिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर का क्रिकेट टूर्नामेंट सराहनीय पहल है। युवाओं में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए, इससे न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि मानसिक विकास भी होता है और कई बीमारियों से बचाव संभव है।
इस अवसर पर आनंद यादव, मानवेंद्र सिंह गुर्जर, भरत सिंह गुर्जर (मुखिया), रवि पाल सिंह यादव, प्रज्ञा सिंह राजपूत, संकेत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।