Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: एक और जहां सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है वहीं दूसरी ओर विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अनवरत रूप से जागरूक भी किया जा रहा है साथ ही उनका सर सुरक्षित रहे इस हेतु हेलमेट भी निशुल्क रूप से वितरित किए जा रहे हैं शासन के आदेशानुसार 1 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह का आगाज हो चुका है साथ ही साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब जीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 भी अनवरत रूप से जारी है, इसी क्रम में आज बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी के स्वामी विवेकानंद सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार व मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 साथ-साथ चलाया गया जिसमें एक तरफ तो उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई वहीं दूसरी ओर नारी जो परिवार व समाज की धुरी है ऐसे में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को ट्रैफिक चीफ वार्डन प्रगति शर्मा द्वारा निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में ए आर टी ओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम उपस्थित रहे ,सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके राय द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि के रूप सीओ सदर रामवीर सिंह, टी एस आई इंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। सेमिनार का संयोजन ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य प्रगति शर्मा द्वारा किया गया। सेमिनार में में मंचासीन अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी देने के साथ-साथ मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न धाराओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को बी आई एस मानक वाले हेलमेट इस विश्वास के साथ वितरित किए गए कि वे स्वयं का सर सुरक्षित करते हुए दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए व सरकार द्वारा प्रदत्त महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी, सेमिनार में मंचासीन अतिथियों द्वारा उपस्थित छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई गई, उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, महाविद्यालय से सह आचार्य डॉक्टर वंदना कुशवाहा प्रोफेसर एल सी साहू ,डॉ नूतन बंसल एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शनिवार का संचालन ट्रैफिक चीफ वार्डन सुश्री प्रगति शर्मा व आभार अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ प्राचार्य प्रोफेसर एसके राय ने व्यक्त किया।