Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नवीनीकृत स्थानांतरण शाखा का उद्घाटन कर अधिकारियों ने दी ग्राहकों को बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी
BHADOHI NEWS: महराजगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा का नवीनीकृत स्थानांतरण चंद कदम की दूरी पर किया गया है। मंगलवार को बैंक के नवीनीकृत शाखा के स्थानांतरण पर बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बैंक के अंचल प्रमुख दीपक सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मंडल प्रमुख रमेंद्र नारायण ओम व शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने ओम मां विंध्यवासिनी व लाला लाजपत राय जी के प्रतिमा पर धूप-दीप व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और फीता काटकर उद्घाटन किया। अंचल प्रमुख दीपक सिंह ने नवीन परिसर में शाखा के संचालन से ग्राहकों को बेहतर, सुगम एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होने पर विस्तृत जानकारी दी। दीपक सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए उपभोक्ताओं को गुलाब का फूल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सच्चाई व ईमानदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपभोक्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह की खूब सराहना किया।ग्राहकों ने कहा कि मैनेजर सुनील सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ का पालन करते हुए समय-समय पर सभी उपभोक्ताओं का हरसंभव मदद करते हैं। ब्रांच मैनेजर सुनील कुमार सिंह ने ग्राहकों एवं आगंतुकों को नवीन परिसर में उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। शाखा प्रबंधन ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक बिभाष सिंह, प्रबंधक विजय श्रीवास्तव, अरुण चैरसिया, दिनेश कुमार एवं सौरभ श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार सहित समस्त शाखा स्टाफ उपस्थित रहे।