Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ यह कार्यक्रम
BHADOHI NEWS: केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित इन कार्यक्रमों में भाषण, नुक्कड़ नाटक और एकल रील प्रतियोगिताएं शामिल थीं। यह आयोजन सड़क सुरक्षा अभियान एवं शून्य दुर्घटना समाधान (1 से 31 जनवरी) का हिस्सा था। प्राचार्या डॉ.रीना सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान श्सड़क सुरक्षा जीवन रक्षाश् विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है, और युवा पीढ़ी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
छात्राओं ने हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात संकेतों और सुरक्षित वाहन संचालन जैसे विषयों पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्होंने लापरवाही से वाहन चलाने के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में दर्शाया। इसके पश्चात आयोजित एकल रील प्रतियोगिता में छात्राओं ने रचनात्मक ढंग से सड़क सुरक्षा संदेश दिए। भाषण प्रतियोगिता में विज्ञान स्नातक प्रथम सेमेस्टर की अनु दूबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान स्नातक प्रथम सेमेस्टर की श्रेजल मिश्रा द्वितीय और कला स्नातक तृतीय सेमेस्टर की गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। रील प्रतियोगिता में गरिमा को प्रथम, ज्ञानेश्वरी शुक्ला को द्वितीय, तथा साक्षी उपाध्याय एवं दीक्षा सिंह (सभी कला स्नातक तृतीय सेमेस्टर) को तृतीय स्थान मिला। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दीक्षा की टीम ने प्रथम, ज्ञानेश्वरी शुक्ला की टीम ने द्वितीय और राधिका गुप्ता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा के संयोजक डॉ.शीतला प्रसाद सिंह ने किया।