Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित किया गया कुसौड़ा ग्रामसभा में चैपाल
BHADOHI NEWS: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को सुरियावां ब्लॉक के कुसौड़ा ग्रामसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर एवं पार्टी के जिला प्रभारी दयाशंकर पांडेय एवं जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी रहे। इस दौरान दयाशंकर पांडेय व वसीम अंसारी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए जीवनरेखा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को समय पर काम और पूरा मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा में किसी भी प्रकार की कटौती या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। वहीं मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रभारी सुरेशचंद्र मिश्र, किसान कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह संयोजक दिलीप मिश्र एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चैहान ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। मजदूरों की समस्याओं, जॉब कार्ड, काम की उपलब्धता और मजदूरी भुगतान से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा।
इस मौके पर त्रिलोकीनाथ बिंद, नाजिम अली, रमाशंकर बिंद, शक्ति मिश्र, राजेश सरोज जल्लू यादव, नीरज कनौजिया, मकोई लाल, रीना देवी, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मनरेगा को बचाने और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।