विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण’

’जिलाधिकारी ने कहा मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता’
BHADOHI NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चल रहे गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील मछलीशहर के सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने की। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी कार्मिकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने को कहा। बताया कि आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है तथा दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के साथ-साथ 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले योग्य मतदाताओं के फार्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाए जाएं तथा उनके घोषणा पत्र भी अवश्य लिए जाएं। साथ ही प्राप्त सभी फार्मों को शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी करने की पूरी प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के साथ-साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री एवं राजस्व से जुड़े अन्य कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ईआरओ मछलीशहर सौरभ कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *