Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

Prayagraj News : यूनाइटेड कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (यूसीईआर), नैनी में बुधवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर एक जागरुकता-कम-कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने में इसके महत्व के बारे में जानकारी देना था।
यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (यूआईएमएस), रावतपुर द्वारा यूसीईआर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीपीआर देने की प्रक्रिया और तकनीकों पर गहनता से चर्चा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए, यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सीपीआर और इसके उपयोग के बारे में जानना समय की मांग है क्योंकि यह इंसान की जान बचाने में मदद कर सकता है।
उन्होंने हॉस्पिटल द्वारा मरीज़ों को दी जा रही मेडिकल सुविधाओं और लाभकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
यूआईएमएस के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह ने सीपीआर पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने वयस्कों, बच्चों और शिशुओं को सीपीआर देने के लिए ज़रूरी विभिन्न प्रक्रियाओं और तकनीकों के बारे में बताया।
डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. अंकुर पांडे, डॉ. किरण, नितिशा श्रुति जूलियस और यूआईएमएस के इंटर्न ने उपस्थित लोगों को सीपीआर का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए ह्यूमन डमी पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का भी आयोजन किया।
इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत यूसीईआर के प्रिंसिपल डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और वर्कशॉप के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।