Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

Prayag raj News : यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (यूजीआई), नैनी के 27 छात्रों को प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान प्रतिष्ठित बिलियनेयर बक्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म में नौकरी मिली है।
कंपनी ने 2026 बैच के इन छात्रों को एचआर एग्जीक्यूटिव और सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए 3 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चुना है।
इन छात्रों में यूआईएम कॉलेज के एमबीए शाखा से श्वेता तिवारी, विजय मिश्रा, शुभी पांडे, ऋत्विक दरबारी, शरणाकर दत्त उपाध्याय, तनु पटेल, मनीषा दुबे, रूपांशी अरोड़ा, रिया मिश्रा, रुचि शुक्ला, हिफ्जा परवीन, सृष्टि जायसवाल, श्वेता तिवारी, सौरभ शर्मा, निखिलेश साहू, श्रेयांश पटेल और विनायक सिंह राजपूत, यूआईएम-एफयूजीएस के बीबीए से शिवम श्रीवास्तव, मानसी गुप्ता, हिमांशु पांडे और अनीशा भारती तथा यूनाइटेड यूनिवर्सिटी (यूयू) से अनुप्रिया सिंह, श्रेया वर्मा, तेजस शुक्ला, रोहित मिश्रा, तनीषा केसरवानी और उमरा जुबैर शामिल हैं।
चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए, डीन, कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री रिलेशंस, यूजीआई डॉ. दिव्या बरतरिया ने कहा कि छात्रों का चयन यूनाइटेड की कुशल पेशेवरों को विकसित करने के प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं जो इंडस्ट्री की मांगों को पूरा कर सकें।
उन्होंने बताया कि बिलियनेयर बक्स की चयन प्रक्रिया में स्किल असेसमेंट और इंटरव्यू के साथ छात्रों के चयन के लिए कई चरण शामिल थे। इसमें छात्रों के तकनीकी ज्ञान और पारस्परिक क्षमताओं का परिक्षण किया गया।
उन्होंने कहा कि यह अवसर छात्रों को न केवल आशानुरुप करियर प्रदान करेगा बल्कि एचआर और सेल्स में मूल्यवान व्यावहारिक अनुभव भी देगा।
यूजीआई के प्रेसिडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चेयरमेन डॉ. सतपाल गुलाटी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुलाटी के साथ-साथ प्राचार्यों ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।