यूनाइटेड की आयुषी का अमेज़न में 48 लाख के पैकेज पर चयन

Prayag raj News: यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी), नैनी की होनहार इंजीनियरिंग की छात्रा आयुषी मिश्रा को जानी-मानी यूएसए की आईटी और ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न में सालाना 48 लाख के पैकेज पर नौकरी मिली है।
आईटी ब्रांच की 2024 बैच की छात्रा आयुषी को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर 1 (एसडीई 1) के पद के लिए चुना गया है। यूआईटी की कॉर्पोरेट रिलेशंस सेंटर (सीआरसी) प्रमुख श्रुति शर्मा ने बताया की वर्तमान में आयुषी की नियुक्ति बेंगलुरु में है। 
अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए आयुषी ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, रणनीतिक योजना, माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद को जाता है। 
यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (यूजीआई) के प्रेसिडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी संग यूआईटी  के प्राचार्य प्रो. संजय श्रीवास्तव, डीन, सीआरसी डॉ. दिव्या बर्तारिया, डीन, एकेडमिक्स डॉ. अभिषेक मालवीय और यूजीआई के अन्य कॉलेजों के प्राचार्यों ने आयुषी को उनकी शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *