Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो:प्रतिक सिंह एवं श्रेयांश शर्मा
PRAYAGRAJ NEWS: प्रतीक सिंह के अर्धशतक (60 रन, 50 गेंद, 11 चौके) और श्रेयांश शर्मा की अचूक गेंदबाजी (5.1-1-25-5) की बदौलत भानु प्रताप सिंह क्लब ने सोनामती क्लब को 188 रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। प्रतियोगिता में बुधवार को एएस हनुमानगंज क्लब मैदान पर खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 26.4 ओवर में 236 रन (प्रतीक सिंह 60, अर्णव सिंह 31, अनुप्रास सिंह 24, मानव सिंह 4/37, शुभ मंगल राजपूत 2/34, शाश्वत मिश्र 2/39) बनाए। जवाब में सोनामती क्लब की टीम 11.1 ओवर में 48 रन पर सिमट गई। कोई बल्लेबाज दो अंक में नहीं पहुंचा। श्रेयांश शर्मा ने 25 रन देकर पांच और अर्णव सिंह ने 02 रन देकर दो विकेट लिया। श्रेयांश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।