Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

माघ मेला स्थित समाजवादी चिंतन शिविर में गोष्ठी आयोजित
PRAYAGRAJ NEWS: माघ मेला क्षेत्र स्थित उदभव संस्थान द्वारा आयोजित समाजवादी चिंतन शिविर में समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी के 17वी पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर “जनेश्वर मिश्र व्यक्तित्व एव कृत्रित्व” पर एक गोष्टि आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता शिविर के संयोजक अवधेश आनंद और संचालन सहसंयोजक अनन्त बहादुर सिंह ने किया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन आर्पित किया गया यह शिविर श्रधेय जनेश्वर मिश्र के मधुर स्मृति में उनकी प्रेरणा से लगा शिविर उनकी स्मृति में समर्पित है। पूर्व सांसद धर्म राज पटेल ने कहा कि जनेश्वर मिश्र कर्मयोगी थे जिन्होने डॉ0 लोहिया की कर्मभूमि फूलपुर की सीट जीतकर पहली बार समाजवाद का झण्डा लहराया वह गरीब,कमजोर,पिछड़े, दलित की आवाज थे । शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिविर के संस्थापक अवधेश आनंद ने कहा कि जनेश्वर मिश्र झोपड़ी में पैदा हुए लेकिन अपने विचार,कर्म,आचरण और संघर्ष से देश की सबसे बड़ी पंचायत में कमजोरो की आवाज और नौजवानों के प्रेरणा स्रोत बने। वह केंद्रीय सरकार में रेलमंत्री, पेट्रोलियम मंत्री, संचार मंत्री, जलसंसाधन मंत्री, जहाजरानी मंत्रालय में मंत्री बने और देश की सेवा करते हुए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहे। संचालन करते हुए अनन्त बहादुर सिह ने कहा आज ही के दिन इस शिविर में जनेश्वर जी आये और हम लोगो को मार्गदर्शन दिए इसलिय यह शिविर उनकी मधुर स्मृतियों में सादर समर्पित है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि जनेश्वर मिश्र अपने विचार, कर्म, आचरण से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। गोष्ठी में रामलखन यादव, रविंद सिंह यादव, अचिन्त्य मिश्र, सुनील शुक्ला, दलसिंगार यादव,विजय बहादुर, ट्रेंड यूनियन नेता सुशील कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडेय,राजू यादव ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अभिनव प्रकाश,वीरेंद्र सिंह यादव, कुन्ज विहारी अग्निहोत्री, अनिल तिवारी आदि ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया और समाजवादी दाल बाटी चोखा का प्रसाद ग्रहण कराया।