महिला से टप्पेबाजी के आरोप में दो    लोगों पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS:  टप्पेबाजी कर महिला से नाक की कील ले जाने वाले आरेापियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उदयपुर थाना के नसीरपुर निवासी मो0 हासिम पुत्र हाफिज ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बीस जनवरी को खेत में काम करने गयी उसकी दादी मोमिन बानो की नाक की कील टप्पेबाज झांसा देकर लेकर चले गये। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *