विधायक रमाशंकर पटेल ने जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल किया वितरण

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को ग्राम लालपुर, कोठिलवा मंडल–सतेशगढ़, विकासखंड–राजगढ़, विधानसभा–मड़िहान में स्थित पंचायत भवन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा जरूरतमंद वृद्धों, विधवाओं एवं निराश्रितों को निःशुल्क कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में गरीबों और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड में सहायता से वंचित न रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विद्या शंकर सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक संदीप पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश, अरविंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *