Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अब कैशवैन लूट के आरोपियों पर ढाई लाख रुपये का इनाम
MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैशवैन से 39 लाख की लूट के तीन आरोपियों पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने इनाम एक से बढ़कार ढाई लाख कर दिया है। गिरफ्तारी के लिए मिर्जापुर पुलिस के साथ वाराणसी जोन और लखनऊ की एसटीएफ को लगाया गया है। अभी तक एक आरोपी ही पकड़ा गया है। 12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 39 लाख रुपये लेकर भाग गए थे। एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि कर्नाटक पुलिस ने आरोपियों पर पांच लाख का इनाम घोषित किया पर गैंग का सरगना आलोक उर्फ अंबानी निवासी महिसौर जनधाना, साथी अमन फमेहपुर जिला वैशाली और आनंद मोहन की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में यूपी के डीजीपी ने तीनों पर ढाई लाख के इनाम की घोषणा की है।