Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शहर में स्थित KGN जिमों में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन भाई और उनका बहनोई शामिल है। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया, नारघाट और बेलतर स्थित KGN जिम में नियमित रूप से एक्सरसाइज करने वाली युवतियों ने शिकायत दी कि जिम संचालक और उनके साथियों द्वारा पहले दोस्ती कर, फिर उन्हें बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता था। आरोप है कि युवतियों का वीडियो बनाकर उनसे वसूली और यौन शोषण भी किया जाता था। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की दो लड़कियों ने अलग-अलग तहरीर दी। इनमें बताया गया कि जिम संचालक और ट्रेनर लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते, उनसे छेड़खानी करते और उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। इसके बाद पैसे वसूलने और मानसिक दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था। अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर और शादाब को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के KGN वन, टू और थ्री जिम के साथ-साथ सहयोगी के आयरन फायर जिम को भी सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जिन लड़कियों के साथ शोषण हुआ है, उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।