Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: मदरसा मदीनतुल इल्म, पीरखनपुर भदोही के सहायक अध्यापक वलीउल्लाह खान का चयन स्टेट हज इंस्पेक्टर (एसएचआई)–2026 के पद के लिए किया गया है। उनका चयन उत्तर प्रदेश हज समिति द्वारा हज कमेटी ऑफ इंडिया की प्रक्रिया के तहत किया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) तथा संबंधित राज्य हज समिति द्वारा लिए गए साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण में संयुक्त स्कोर के आधार पर वलीउल्लाह खान का चयन हुआ है। चयन के बाद वे 24 व 25 जनवरी 2026 को मुंबई में आयोजित स्टेट हज इंस्पेक्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद वलीउल्लाह खान को हज यात्रा के दौरान हज यात्रियों की सेवा के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके चयन से मदरसा मदीनतुल इल्म के शिक्षकों, छात्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।