कल से शुरू होगा युवा महोत्सव आयोजन समिति की हुई बैठक

पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा के नेतृत्व में हो रहे आयोजन में कवियों कलाकारों का लगेगा जमघट

PRAYAGRAJ NEWS:  विकासखंड कोरांव के रत्योरा मोड़ पर बड़ोखरा गांव में युवा महोत्सव की शुरुआत कल से हो जाएगी। 23 जनवरी से शुरू हो रहे युवा महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को मिनी मैराथन दौड़ सुबह 8 बजे से एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। तत्पश्चात क्षेत्रीय गायक कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। जिसमें राजकुमार निराला, अतुल मिश्रा, राज रसिया वह मनीष तिवारी की विशेष प्रस्तुति होगी। युवा महोत्सव के दूसरे दिन 24 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे से गायन नृत्य प्रतियोगिता तथा 1 बजे से हास्य व्यंग्य के मशहूर कवि अशोक बेशरम के संचालन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दिन इलाहाबाद के डॉक्टरों द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 25 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे से गायन व नृत्य की फाइनल प्रतियोगिता तथा गौरव सम्मान समारोह एवं भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका शिवानी सिंह की विशेष प्रस्तुति एवं आकर्षक झांकियां व राहुल पंडित तथा तिवारी बंधु के गीतों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के संयोजक कुमार कपिल व नेतृत्व कर्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश राम अवध कुशवाहा, अध्यक्ष आसाराम मिश्र, उपाध्यक्ष अमरेंद्र वर्मा, समेत आयोजन समिति में शामिल सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से तीन दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *