Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन ऋंग्वेरपुर धाम के रामदासपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा, किसानों, मजदूरों, की समस्याओं का निदान करने में असमर्थ रही है। वह लोगों का ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। अपने नए प्रयोग के माध्यम से सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम कार्यक्रम जिसमें बेरोजगार लोगों को 100 दिनों की रोजगार की व्यवस्था कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई थी उसे खत्म करके भाजपा उनसे उनका रोजगार छीनना चाहती है। जो ग्रामीण मजदूरों के अधिकार पर सीधा हमला है।और मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इन्हें कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा था और उन्हें घर-द्वार पर रोजगार मिल रहा था।लेकिन केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही है। पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल के माध्यम से भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे और उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद तिवारी एंव अध्यक्षता पीसीसी सदस्य आशीष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव सुनील पाण्डेय, राजेश्वरी पटेल, डॉ.अमर सिंह पटेल,सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, शिव मूरत विश्वकर्मा, रामचंद्र निर्मल, तीरथ राज शुक्ला, अशोक कुमार, छेदीलाल पाल, लल्लन प्रसाद पटेल, राम सजीवन विश्वकर्मा, शिवप्रसाद द्विवेदी, डॉ.विनोद दुबे, डॉ.शेषमणि द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।